बहराइच: बाबा कुट्टी के पास टेंपो की टक्कर से युवक घायल, इलाज जारी
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा कुट्टी के पास पिता के साथ आए युवक को सामान रखते समय टेंपो ने ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज जारी है।