बहराइच: परसा आगैय्या गांव में दंपति की संदिग्ध मौत, पत्नी के बाद पति का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के नानपारा थाना क्षेत्र के परसा आगैय्या गांव में एक दंपति की संदिग्ध मौत ने सबको चौंका दिया है। बिट्टन ने शनिवार शाम घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद रविवार को पति पप्पू का शव गांव के पास एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई है।