रैपुरा: कल्दामोड़ में हादसे में घायल हुए बाइक सवार 2 लोग, पिकअप से अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर दिखे नदारद; व्यवस्थाओं की खुली पोल
Raipura, Panna | Jun 2, 2025 कल्दा मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्ष दर्शनों ने बताया कि उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन लगाया लेकिन आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई जिसके बाद पड़ोसी गांव से पिकअप वाहन को बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए जहां डॉक्टर नदारत मिले।