रैपुरा: रैपुरा थाने में आरक्षक आलोक सिंह को विदाई दी गई, कोरोना काल में कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित
Raipura, Panna | May 31, 2025 रैपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक आलोक सिंह का स्थानांतरण होने पर थाने परिसर में एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बतादें कि आलोक सिंह दिसंबर 2019 से 28 मई 2025 तक रैपुरा थाने में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। विदाई समारोह में थाने के अधिकारीगण, सहकर्मी व स्थानीय नागरिकों ने आरक्षक आलोक की सेवाओं को याद करते हुए उन्हें विदाई दी।