रैपुरा: 29 मई को पन्ना आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, रैपुरा और आसपास के क्षेत्रों के कार्यकर्ता होंगे कार्यक्रम में शामिल
Raipura, Panna | May 28, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 मई को पन्ना प्रवास पर आएंगे। इस अवसर पर महाराजा छत्रसाल जयंती, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही सम्मेलन, विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण तथा सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को लेकर तैयारिया पूर्ण कर ली गई है।