रैपुरा: रैपुरा थाना क्षेत्र में लग्जरी कार से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Raipura, Panna | May 30, 2025 रैपुरा थाना पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए हाईवे पर सुनसान एरिया में खड़े वाहनों से लक्जरी कार से डीजल चोरी करने वाले अंतररज्जिया चोर गिरोह के पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 380 लीटर डीजल एवं घटना में प्रयुक्त लग्जरी कार सहित ₹7 लाख 36 हजार का मशरूका जप्त किया है।