रैपुरा: कोठी गांव के पास दर्दनाक हादसा, बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर ही मौत
Raipura, Panna | Jun 1, 2025 मझगवां मार्ग में कोठी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।