बिसवां: जहांगीराबाद की पीएचसी छठवान का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए की कार्रवाई
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने शनिवार को जहांगीराबाद क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छठवान का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पीएचसी की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष में अव्यवस्थाएं पाई गईं।