गायघाट: गायघाट सभागार में साइबर अपराध से बचाव पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, उपाय बताए गए
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार शाम पांच बजे में साइबर अपराध से बचाव को लेकर आईसीडीएस की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण के पहले दिन आंगनबाड़ी सेविकाओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।