Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग में मौसम का बदला मिजाज, ठंड का बढ़ा प्रकोप

MORE NEWS

जनपद नैनीताल के रामगढ़ टेंपो ट्रैवलर दुर्घटना में 22 लोगो को किया रेस्क्यू, 02 की मौत,,

जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल से समय 13:35 बजे सूचना प्राप्त हुई कि रामगढ़ से लगभग 3 किलोमीटर आगे मुक्तेश्वर की ओर लुक्ताधार के पास एक टेंपो ट्रैवलर (वाहन संख्या UP14 TQ 9690) अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 22 यात्री सवार थे। हादसे में 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 20 सवारों को रेस्क्यू कर लिया गया।

सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में सूचना मिलते ही SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा NDRF एवं जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया।

संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF टीम द्वारा आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंचकर 20 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। वहीं हादसे में मृत 02 व्यक्तियों के शवों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया तथा जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*घायल व्यक्तियों के  नाम* 
(1) मनीष कुमार उम्र 25 वर्ष 
(2) कुo नंदिनी उम्र 22 वर्ष 
(3) तुषार कुमार उम्र 21 वर्ष
(4) लक्ष्मी उम्र 27 वर्ष 
(5) मयंक उम्र 17 वर्ष 
(6) प्रदीप कुमार उम्र 26 वर्ष 
(7) कुo रितिका उम्र 23 वर्ष 
(8) हर्ष वर्मा उम्र 26 वर्ष 
(9) कुमारी पायल उम्र 22 वर्ष 
(10) आनंद उम्र 27 वर्ष 
(11) अजय उम्र 25 वर्ष 
(12) अंजलि उम्र 22 वर्ष  
(13) कुo मिस्टी उम्र 10 माह 
(14) यश कुमार उम्र 27 वर्ष [चालक]

*मामूली रूप से घायल क्रमश*
(1) धर्मेंद्र उम्र 24 वर्ष 
(2) डॉली उम्र 25 वर्ष 
(3) अंजलि उम्र 23 वर्ष 
(4) धीरज उम्र 25 वर्ष 
(5) अंकित उम्र 26 वर्ष 
(6) सोनिया उम्र 23 वर्ष

*दुर्घटना में मृतक* 
(1) सुमित पाल सिंह पुत्र कनक पाल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी फरीदाबाद 
(2) दूसरे मृतक के बॉडी को रेस्क्यू किया जा रहा है नाम अभी ज्ञात नहीं हो सका है।

जनपद नैनीताल के रामगढ़ टेंपो ट्रैवलर दुर्घटना में 22 लोगो को किया रेस्क्यू, 02 की मौत,, जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल से समय 13:35 बजे सूचना प्राप्त हुई कि रामगढ़ से लगभग 3 किलोमीटर आगे मुक्तेश्वर की ओर लुक्ताधार के पास एक टेंपो ट्रैवलर (वाहन संख्या UP14 TQ 9690) अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 22 यात्री सवार थे। हादसे में 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 20 सवारों को रेस्क्यू कर लिया गया। सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में सूचना मिलते ही SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा NDRF एवं जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया। संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF टीम द्वारा आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंचकर 20 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। वहीं हादसे में मृत 02 व्यक्तियों के शवों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया तथा जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। *घायल व्यक्तियों के नाम* (1) मनीष कुमार उम्र 25 वर्ष (2) कुo नंदिनी उम्र 22 वर्ष (3) तुषार कुमार उम्र 21 वर्ष (4) लक्ष्मी उम्र 27 वर्ष (5) मयंक उम्र 17 वर्ष (6) प्रदीप कुमार उम्र 26 वर्ष (7) कुo रितिका उम्र 23 वर्ष (8) हर्ष वर्मा उम्र 26 वर्ष (9) कुमारी पायल उम्र 22 वर्ष (10) आनंद उम्र 27 वर्ष (11) अजय उम्र 25 वर्ष (12) अंजलि उम्र 22 वर्ष (13) कुo मिस्टी उम्र 10 माह (14) यश कुमार उम्र 27 वर्ष [चालक] *मामूली रूप से घायल क्रमश* (1) धर्मेंद्र उम्र 24 वर्ष (2) डॉली उम्र 25 वर्ष (3) अंजलि उम्र 23 वर्ष (4) धीरज उम्र 25 वर्ष (5) अंकित उम्र 26 वर्ष (6) सोनिया उम्र 23 वर्ष *दुर्घटना में मृतक* (1) सुमित पाल सिंह पुत्र कनक पाल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी फरीदाबाद (2) दूसरे मृतक के बॉडी को रेस्क्यू किया जा रहा है नाम अभी ज्ञात नहीं हो सका है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 14, 2026

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं!!

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जनपद रुद्रप्रयाग के समस्त जनपदवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों को याद करने का अवसर है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देशभक्तों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने देश, प्रदेश, समाज, गांव एवं जनपद को स्वच्छ, सुरक्षित एवं विकसित बनाने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ाई लड़ना और सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग को स्वच्छ, सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध जनपद बनाने की परिकल्पना तभी साकार होगी, जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने जनपदवासियों से राष्ट्रहित एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने तथा विकास की यात्रा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति नए संकल्प लेने का पर्व भी है। उन्होंने सभी जनपदवासियों से आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं एकता की भावना को मजबूत करते हुए विकसित और समृद्ध रुद्रप्रयाग के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं!! जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जनपद रुद्रप्रयाग के समस्त जनपदवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों को याद करने का अवसर है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देशभक्तों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने देश, प्रदेश, समाज, गांव एवं जनपद को स्वच्छ, सुरक्षित एवं विकसित बनाने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ाई लड़ना और सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग को स्वच्छ, सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध जनपद बनाने की परिकल्पना तभी साकार होगी, जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने जनपदवासियों से राष्ट्रहित एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने तथा विकास की यात्रा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति नए संकल्प लेने का पर्व भी है। उन्होंने सभी जनपदवासियों से आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं एकता की भावना को मजबूत करते हुए विकसित और समृद्ध रुद्रप्रयाग के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 14, 2026

नैनीताल में पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर 100 फीट गहरी खाई में गिरा, 20 घायल!!

रामगढ़ में लक्ष्मीखान तिराहे के पास हुआ हादसा, छह गंभीर घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया; एक यात्री वाहन के नीचे दबा, रेस्क्यू जारी!!

नैनीताल। जिले के रामगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार करीब 20 पर्यटक घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर में हरियाणा, फरीदाबाद और दिल्ली के पर्यटक सवार थे। वाहन मुक्तेश्वर से भवाली की ओर जा रहा था। रामगढ़ क्षेत्र में लक्ष्मीखान तिराहे से करीब एक किलोमीटर आगे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन सड़क किनारे पैराफिट तोड़ते हुए करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

गनीमत रही कि टेंपो ट्रैवलर खाई में नीचे पेड़ों के बीच जाकर अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही कोतवाली भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लगातार बारिश के बीच जवानों ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में पुलिस और एसडीआरएफ का सहयोग किया।

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को एक-एक कर खाई से बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ भेजा गया। गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि एक यात्री अभी भी वाहन के नीचे दबा हुआ है। उसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम कटर की मदद से वाहन को काटकर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है।

नैनीताल में पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर 100 फीट गहरी खाई में गिरा, 20 घायल!! रामगढ़ में लक्ष्मीखान तिराहे के पास हुआ हादसा, छह गंभीर घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया; एक यात्री वाहन के नीचे दबा, रेस्क्यू जारी!! नैनीताल। जिले के रामगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार करीब 20 पर्यटक घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर में हरियाणा, फरीदाबाद और दिल्ली के पर्यटक सवार थे। वाहन मुक्तेश्वर से भवाली की ओर जा रहा था। रामगढ़ क्षेत्र में लक्ष्मीखान तिराहे से करीब एक किलोमीटर आगे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन सड़क किनारे पैराफिट तोड़ते हुए करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि टेंपो ट्रैवलर खाई में नीचे पेड़ों के बीच जाकर अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही कोतवाली भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लगातार बारिश के बीच जवानों ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में पुलिस और एसडीआरएफ का सहयोग किया। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को एक-एक कर खाई से बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ भेजा गया। गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि एक यात्री अभी भी वाहन के नीचे दबा हुआ है। उसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम कटर की मदद से वाहन को काटकर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 14, 2026

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 14, 2026

केदारघाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे पर रामपुर बाजार के समीप भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र में लंबे समय से हो रहे भू धंसाव का असर अब बाजार क्षेत्र की ओर बढ़ने लगा है। इस से स्थानीय व्यापारियों एवं ग्रामीणों में चिंता बढ़ने लगी है। व्यापारियों ने राजमार्ग विभाग के अधिकारियों पर मौके का मुआयना न करने का भी आरोप लगाया है।

केदारघाटी के रामपुर बाजार के समीप बने संवेदनशील भूस्खलन जोन पर विगत जून माह से भू धंसाव हो रहा है। जिस से इस स्थान पर पूर्व में सड़क की सुरक्षा दीवार धंस गई थी जिसे राजमार्ग विभाग की कार्यदाई संस्था द्वारा खानापूर्ति कर पूर्ण किया गया वहीं जुलाई के अंतिम सप्ताह में यह सुरक्षा दीवार पुनः भरी बारिश से धंस गई। अब इस भू धंसाव का असर बाजार के समीप तक आने लगा है भू धंसाव से सड़क मार्ग भी आधे से अधिक भू धंसाव की चपेट में आ गया है। जिस से व्यापारी को भू धंसाव के बढ़ते प्रभाव का खतरा सताने लगा है। व्यापारियों ने कहा कि समय रहते भूस्खलन क्षेत्र का स्थाई और वैज्ञानिक तरीके से उपचार नहीं किया गया तो आसपास स्थित भवन भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

पूर्व ग्राम प्रधान न्यालसू प्रमोद सिंह रावत ने बताया कि भू धंसाव बढ़ने लगा है इस स्थान पर सड़क भी धंसने लगी है तथा नजदीकी भवनों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

केदारघाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे पर रामपुर बाजार के समीप भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र में लंबे समय से हो रहे भू धंसाव का असर अब बाजार क्षेत्र की ओर बढ़ने लगा है। इस से स्थानीय व्यापारियों एवं ग्रामीणों में चिंता बढ़ने लगी है। व्यापारियों ने राजमार्ग विभाग के अधिकारियों पर मौके का मुआयना न करने का भी आरोप लगाया है। केदारघाटी के रामपुर बाजार के समीप बने संवेदनशील भूस्खलन जोन पर विगत जून माह से भू धंसाव हो रहा है। जिस से इस स्थान पर पूर्व में सड़क की सुरक्षा दीवार धंस गई थी जिसे राजमार्ग विभाग की कार्यदाई संस्था द्वारा खानापूर्ति कर पूर्ण किया गया वहीं जुलाई के अंतिम सप्ताह में यह सुरक्षा दीवार पुनः भरी बारिश से धंस गई। अब इस भू धंसाव का असर बाजार के समीप तक आने लगा है भू धंसाव से सड़क मार्ग भी आधे से अधिक भू धंसाव की चपेट में आ गया है। जिस से व्यापारी को भू धंसाव के बढ़ते प्रभाव का खतरा सताने लगा है। व्यापारियों ने कहा कि समय रहते भूस्खलन क्षेत्र का स्थाई और वैज्ञानिक तरीके से उपचार नहीं किया गया तो आसपास स्थित भवन भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। पूर्व ग्राम प्रधान न्यालसू प्रमोद सिंह रावत ने बताया कि भू धंसाव बढ़ने लगा है इस स्थान पर सड़क भी धंसने लगी है तथा नजदीकी भवनों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 14, 2026