हरिद्वार: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले 5000 के इनामी ने पथरी पुलिस के डर से रोशनाबाद कोर्ट में किया सरेंडर
पथरी थाना क्षेत्र से नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले एक 5 हजार के इनामी ने शुक्रवार को पथरी थाना पुलिस के डर से रोशनाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी का नाम कय्यूम है जो मुजफ्फरनगर का निवासी है और पिछले एक महीने से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 5000 का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस गहनता से तलाश कर रही थी लेकिन उसने सरेंडर कर दिया।