हरिद्वार: कनखल की राजविहार कालोनी में पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, वन विभाग नदारद
कनखल की जगजीतपुर स्थित राजविहार कालोनी में शुक्रवार सुबह 8 बजे पहुंचे जंगली हाथियों के झुंड से अफरातफरी मच गई। लोग अपनी छतों पर चढ़ गए। जंगली हाथियों का झुंड कालोनी की संकरी गलियों में भी जा घुसा। इस दौरान वन विभाग नदारद रहा। लोगों के अनुसार जंगली हाथियों को रोकने के लिए अगर सरकार ने कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई तो किसी दिन यहां बड़ा हादसा होगा।