हरिद्वार: भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा सिडकुल में आयोजित मानक महोत्सव में राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी रही मुख्य अतिथि
भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा शुक्रवार को सिडकुल में मानक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान लोगों विभिन्न मानकों के प्रति जागरूक किया गया। सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि मानक न केवल मानव जीवन में जागरूकता लाते हैं बल्कि सुरक्षित समाज का निर्माण भी करते हैं।