हरिद्वार: अशोक चड्ढा हत्याकांड में शामिल छठे ₹5000 के इनामी आरोपी को कनखल पुलिस ने कृपाल आश्रम से किया गिरफ्तार
कनखल थाना पुलिस ने अशोक चड्ढा हत्याकांड में शामिल छठे 5 हजार के इनामी आरोपी को कृपाल आश्रम से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को हुई गिरफ्तारी के दौरान आरोपी दीपक के कब्जे से मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ है। बता दे कि एक साल पहले बैरागी कैंप में बुजुर्ग अशोक चड्ढा की हत्या कर दी गई थी, हत्या के आरोप में 5 आरोपी जेल चुके हैं और छठा आरोपी दीपक फरार चल रहा था।