रहुई: हवनपुरा पंचायत में सहयोग शिविर के दौरान शिक्षा विभाग के स्टॉल पर कर्मी नहीं मिले, डीडीसी ने बीईओ को फटकारा
Rahui, Nalanda | Aug 18, 2026 रहुई प्रखंड के हवनपुरा पंचायत में मंगलवार को आयोजित विशेष सहयोग शिविर में शिक्षा विभाग के स्टॉल पर कोई विभागीय कर्मी मौजूद नहीं रहने पर डीडीसी सारा अशरफ ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल डीपीओ सह रहुई बीईओ विकास कुमार डीएन को फोन कर शिविर में बुलाया। करीब एक घंटे बाद बीईओ शिविर में पहुंचे, जहां डीडीसी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई। डीडीसी ने बीईओ से सवाल किया कि