सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिसई सिपाह गांव के समीप मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान के लिए पुलिस जुटी फोटो के आधार पर
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिसई ग्राम सभा स्थित पावर हाउस के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव का चेहरा ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और फोटो के आधार पर पहचान करने में जुट गई । महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि यह घटना गुरुवार देर रात की है।