अयोध्या से निकलकर जनकपुर जाने वाली राम बारात का 26 नवम्बर को शिवबाबा में भव्य स्वागत होगा। जिसकी तैयारी को लेकर विहिप की बैठक रविवार शाम 4 बजे श्याम बाबू के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें बारात में शामिल लोगों को फलाहार के साथ बसखारी और शुकुल बाजार में स्वागत और आजमगढ़ के लिए विदाई की योजना बनी।