कटेहरी विधानसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र लेकर भाजपा के धर्मराज निषाद मुस्कुराते हुए मतगणना स्थल से निकले। यद्यपि उनकी जीत का जश्न पार्टी कार्यकर्ता शनिवार शाम से ही मानने लगे थे लेकिन 7 बजे के आसपास प्रमाण पत्र मिलने के बाद पूरे जिले के भाजपाई खुशी में सराबोर हो गए।