लालबर्रा: लालबर्रा की सड़कों पर आवारा पशुओं का डेरा, जिम्मेदार मौन: हादसे की आशंका
लालबर्रा। नगर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर आवारा पशुओं का डेरा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। सर्राटी नदी मानपुर पुलिया, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक लालबर्रा और उत्कृष्ट विद्यालय लालबर्रा के सामने इन दिनों आवारा मवेशियों का जमावड़ा आसानी से देखा जा सकता है। इन मुख्य मार्गों पर बीच सड़क पर बैठे पशुओं के कारण न सिर्फ यातायात