आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, भू-समाधान अभियान के तहत मामलों के त्वरित निष्पादन, लंबित मामलों की समीक्षा, थाना/ओ०पी० भवन निर्माण की स्वीकृति की अद्यतन स्थिति तथा CCTV कैमरा अधिष्ठापन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, बांका को निर्देश दिया कि BNSS एवं NSS के तहत लंबित मामलों का एक सप्ताह के अंदर निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।
शस्त्र सत्यापन के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि शस्त्र सत्यापन से संबंधित लंबित मामलों की लाइसेंसधारीवार समीक्षा एवं सत्यापन करते हुए आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए।
1 views | Banka, Bihar | Aug 21, 2026