पटना के बापू सभागार में श्री शिवराज सिंह चौहान, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्ण किए गए 2 लाख 35 हजार आवासों का गृह प्रवेश, लाभुकों को आवास की चाबी एवं नए चयनित लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी कड़ी में बिहार के सभी 38 जिले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े हुए थे।
बांका जिला में भी समाहरणालय सभागार, बांका में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अमरपुर, बांका, बाराहाट एवं फुल्लीडुमर प्रखंड के कुल 14 नए चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। वहीं, 27 लाभुकों को नवनिर्मित आवास की चाबी प्रदान की गई तथा 27 लाभुकों को शुभकामना संदेश दिया गया।
बांका जिले में आयोजित कार्यक्रम के क्रम में कुल 123 लाभुकों को आवास की चाबी एवं 123 लाभुकों को शुभकामना संदेश प्रदान किया गया। इस दौरान लाभुकों के चेहरे पर अपने पक्के आवास का सपना पूरा होने की खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाते हुए अपने पक्के आवास का निर्माण निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण कराने हेतु प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सफल क्रियान्वयन तथा पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बांका जिला से माननीय सांसद, बांका श्री गिरधारी यादव , जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल , उप विकास आयुक्त, बांका सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी जुड़े।
1 views | Banka, Bihar | Aug 21, 2026