आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अभियोजन मामलों से संबंधित बैठक समाहरणालय के सभागार में बैठक आहूत की गई।
सर्वप्रथम लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक एवं जिला मुख्य अभियोजन पदाधिकारी से निष्पादित कांडों की जानकारी प्राप्त की गई जिसमें स्पीड ट्रायल अंतर्गत सिर्फ एक वादों में सजा कराया गया है जो काफी कम है तथा सभी पदाधिकारी को लक्ष्य निर्धारित सामान्य वाद में 5 वाद एवं त्वरित वाद में 2 निष्पादित करने हेतु विचार किया गया। सभी विधि पदाधिकारी को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे ई प्रोक्यूशन बेबसाइट पर वादों का रजिस्ट्रेशन करेंगे एवं प्रत्येक दिन वादों में किए गए कार्यों का DUTR Entry भी करेंगे। सभी विधि पदाधिकारियों को 2 दिनों के अंदर निष्पादित वादों एवं बहस किए गए वादों की सूची जिला विधि शाखा में उपलब्ध करा दिया जाय।
बैठक में कई पदाधिकारियों द्वारा गवाहों की सूची दी गई एवं सूची अनुसार गवाहों को उपस्थित कराने का अनुरोध किया गया। बैठक में उपस्थित सभी विधि पदाधिकारियों को सूचित किया गया कि जो जघन्य श्रेणी का कांड हो ऐसे कांडों को चिन्हित कर स्पीडी के तहत शीघ्र निष्पादन करना सुनिश्चित किया जाए।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी विधि पदाधिकारियों से यह कहा गया कि कांडों के निष्पादन में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु एक कार्य योजना तैयार कर कांडों का निष्पादन किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, बांका, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा, बांका एवं सभी विधि पदाधिकारी उपस्थित थे।
Banka, Bihar | Aug 21, 2026