प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत टीकमगढ़ जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतो में मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में नोडल अधिकारियों द्वारा आमजन से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं को सुना गया। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।