हरदोई: सधई बेहटा गांव के पास अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी
Hardoi, Hardoi | Jul 10, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के सधई बेहटा गांव के निकट एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई जिसमें महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।एंबुलेंस की मदद से उन्हें हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली शहर के कोडरा गांव निवासी महेंद्र अपने किसी काम से हरदोई आ रहे थे कि तभी ये हादसा हो गया।