हरदोई: औहदपुर गांव में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप,ग्रामीणों व पुलिस की मदद से किया गया रेस्क्यू
Hardoi, Hardoi | Jul 10, 2024 लोनार कोतवाली क्षेत्र के औहदपुर गांव निवासी सतीश ने अपने घर के पास एक भारी भरकम मगरमच्छ को देखा इसका पता होते ही ग्रामीण दहशत में आ गए।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी वहीं सूचना पाते ही एसएचओ उमेश त्रिपाठी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे।उसके बाद गांव के कमलेश,गौरव सिंह गुड्डू सिंह,शेखर सिंह,आकाश सिंह और वीरपाल ने पुलिस की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया गया।