हरदोई: कोतवाली शहर क्षेत्र में युवती द्वारा फांसी लगाने के मामले में न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार,न्याय की लगाई गुहार
Hardoi, Hardoi | Jul 10, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में परिवार इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है लेकिन अभी तक परिवार को इंसाफ नहीं मिल सका वही पीड़ित परिवार आज कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा और जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा और योगी सरकार से न्याय की गुहार भी लगाई है।