हरदोई: शहर की सांडी चुंगी के पास महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में ASP ने कहा- विधिक कार्रवाई की जा रही है
Hardoi, Hardoi | Jul 9, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के अंतर्गत सांडी चुंगी के पास रहने वाली कांति देवी पुत्री शालनी देवी उम्र लगभग 21 वर्षीय विगत दिवस आत्महत्या कर ली गई थी। लेकिन मृतका के परिजनों ने इसको हत्या बताया था और उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई थी। एएसपी नृपेन्द्र ने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत विधिक कार्रवाई की जा रही है।