हरदोई: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक
Hardoi, Hardoi | Jul 10, 2024 स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक हुई।जिलाधिकारी ने कहा कि पीडीआई पोर्टल पर सभी विभागों की फीडिंग का कार्य तत्काल पूरा किया जाये। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा प्रतिमाह कम से कम दो गौशालाओं का भ्रमण कर मनरेगा के पोर्टल पर फीड किया जाये।