जैसीनगर: गोवर्धन मेला में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गाए बुंदेली दीवारी गीत, मोनियों संग किया नृत्य
गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित पारंपरिक मेले में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मंगलवार दोपहर 3 बजे जैसीनगर पहुंचे। मंत्री ने भगवान गोवर्धन की पूजा कर मौनियों के साथ “लंका के मैदान में अंगद रोके जांग रे...” जैसे बुंदेली दिवाली गीत गाए और जमकर नृत्य किया।