जैसीनगर: चांदोनी गांव में चोरों ने दीवार तोड़कर की चोरी, जेवर और नकदी लेकर फरार
जैसीनगर थाना क्षेत्र के चांदोनी गांव में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात चोरों ने इंद्राज सिंह ठाकुर के मकान में घुसकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और जेवरात व नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए।परिजनों को चोरी की जानकारी रविवार तड़के करीब 4 बजे हुई, जब उन्होंने दीवार टूटी देखी। तुरंत पुलिस को सूचना दी।