जैसीनगर: सतरिया प्रकरण को लेकर कुशवाहा समाज में आक्रोश, जैसीनगर थाने में सौंपा ज्ञापन
दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सतरिया में बीते दिनों घटी अमानवीय घटना को लेकर कुशवाहा समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में जैसीनगर क्षेत्र के कुशवाहा समाज के पदाधिकारी और सदस्य शुक्रवार दोपहर 2:00 एकत्र होकर जैसीनगर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की।