महरौनी: महरौनी में जमीन के मालिकाना हक को लेकर नपं और जिपं के बीच चल रहे विवाद की जानकारी दी जिपंअ कैलाश ने
महरौनी के मड़ावरा रोड स्थित पशु अस्पताल के पास जमीन पर नगर पंचायत एवं जिला पंचायत द्वारा जताए जा रहे मालिकाना हक के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त भूमि तथ्यों एवं कागजों के आधार पर पूर्ण रूप से जिला पंचायत की है। उन्होंने नगर पंचायत के हक के मामले को गलत एवं निराधार बताया है।