पलेरा: ग्राम अतरार में युवक को टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
पलेरा पुलिस द्वारा बताया गया कि फरियादी जयहिंद पुत्र दिनेश राजपूत उम्र 18 वर्ष के द्वारा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।जिसमें पुलिस को बताया कि जब वह अपने खेत से घर जा रहा था।तभी कुसमरिया पहाड़ के पास आम रास्ता पर तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाकर ट्रैक्टर चालक योगेंद्र यादव के द्वारा फरियादी को टक्कर मार दी।पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया।