गिरिडीह: प्रधान डिस्ट्रिक्ट जज और अपर जिला न्यायाधीश द्वितीय को जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में विदाई दी गई
जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में सोमवार को 3 बजे से एक भव्य समारोह का आयोजन कर गिरिडीह के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे तथा अपर जिला न्यायाधीश द्वितीय सोमेंद्र नाथ सिकदर को विदाई दी गई। दोनों न्यायिक पदाधिकारियों के तबादले के अवसर पर सैकड़ों अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिक उपस्थित हुए तथा पुष्पगुच्छ एवं साल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।