गिरिडीह: सिहोडीह चौधरी मोहल्ला में स्तुति वेंकट हॉल में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई
सिहोडीह चौधरी मोहल्ला स्थित स्तुति वेंकट हॉल में सात दिवसीय श्रीमद भगवत कथा का शुभारंभ सोमवार को 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं शामिल हुई, जो भ्रमण करते हुए उसरी नदी के आदर्श नगर छठ घाट पहुंची जहां पूजा अर्चना करते हुए वापस कथा स्थल तक पहुंची।