गिरिडीह: किसान जनता पार्टी के घायल नेता अवधेश सिंह और महिला कांस्टेबल से अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत ने की मुलाकात
किसान जनता पार्टी के घायल नेता अवधेश सिंह और घायल महिला कांस्टेबल व अन्य जवानों से अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत सोमवार शाम 6 बजे मर्सी हॉस्पिटल में मिले और इनका हाल-चाल लिया।बताया गया कि तीसरी ब्लॉक में रजिस्टर टू की मांग को लेकर धरना पर बैठे किसान जनता पार्टी सदस्य और पुलिस प्रशासन के बीच सोमवार को झड़प हुई। जिसमें दोनों और से कई लोग घायल हो गए।