गिरिडीह: अंबेडकर चौक के पास बने वाटर एटीएम 7 सालों से है खराब,राहगीरों ने इस पर जाहिर की अपनी चिंता #jansamasya
नगर निगम क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास बने वाटर एटीएम 7 सालों से खराब पड़ा है। सोमवार को 4 बजे राहगीरों ने इस पर अपनी चिंता जाहिर की। मौके पर राहगीरों ने कहा कि वाटर एटीएम खराब होने के कारण पानी की किल्लत हो गई है और नगर निगम इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। साथ ही बगल में बने मूत्रालय में गंदगी भरी पड़ी है जिससे दुर्गंध फैला रही है।