गिरिडीह: चेन स्नेचिंग गिरोह के एक सदस्य को गिरिडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार
चेन स्नेचिंग गिरोह के एक सदस्य को गिरिडीह पुलिस ने सोमवार सुबह 5 बजे गिरफ्तार किया। जिस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसका नाम अनमोल रजक उर्फ़ आलोक भगत है।जानकारी के अनुसार गिरिडीह शहर और आस-पास के क्षेत्रों में पिछले कई महीनो से लगातार महिलाओं के गले से सोने की चेन छिनने की घटना सामने आ रही थी।