BAGHPAT DESK : बागपत के गौरीपुर मोड़ पर बुधवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलटने पर 42 वर्षीय प्रवेश की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए।
परिवार भैया दूज पर हरियाणा के कुंडली में बहन के घर से त्योहार मनाकर लौट रहा था। हादसे में पत्नी दीपा, बेटी छवि और बेटा वंश घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक पर टक्कर मारकर फरार होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Baghpat, Bagpat | Nov 11, 2026