BAGHPAT DESK : बागपत के खेकड़ा स्थित जिला कारागार में भाईदूज का पर्व भावुक माहौल में मनाया गया। बुधवार को बड़ी संख्या में बहनें अपने बंदी भाइयों से मिलने पहुंचीं और तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक खुली मुलाकात कराई गई। जेलर राजेश कुमार के मुताबिक, कुल 1296 लोग बंदियों से मिलने पहुंचे, जिनमें 868 महिलाएं और 423 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान 400 पुरुष और 7 महिला बंदियों से उनके परिजनों ने मुलाकात की।
वहीं त्योहार को देखते हुए बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई। एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
Baghpat, Bagpat | Nov 11, 2026