BAGHPAT DESK : बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव में राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने बुधवार 11 नवंबर को आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया।
पुलिस के मुताबिक, 8 नवंबर को गांव में विपिन और उसके भाई सौरभ की गांव के ही मोनू व धीरज से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस दौरान विपिन घायल हो गया। आरोप है कि धीरज ने गोली चलाई, जो दीवार से टकराकर (रिकोचिट होकर) सौरभ के सिर में जा लगी।
घटना की सूचना मिलते ही रमाला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां से सौरभ को मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसके सिर से गोली निकाल दी है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई गई है।
इस मामले में घायल भाइयों के पिता जनकराज की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों मोनू और धीरज की गिर�
Baghpat, Bagpat | Nov 11, 2026