BAGHPAT DESK : बागपत। कोतवाली बागपत क्षेत्र में 12 वर्षीय छात्रा मिस्टी की उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्रा का 28 अक्टूबर को स्कूल में पड़ोस में रहने वाली छात्रा अरसी के साथ विवाद और मारपीट हुई थी। घटना के बाद परिजनों ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बुधवार 11 नवंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर को डायल-112 के माध्यम से पवन ने अपनी बेटी मिस्टी की मौत की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि 28 अक्टूबर को स्कूल में मिस्टी और पड़ोस में रहने वाली छात्रा अरसी के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। मिस्टी ने उसी दिन घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी थी।
इसके बाद 5 नवंबर को मिस्टी की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए मेरठ ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि मेरठ में उपचार से संबंधित अभिलेखों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर
Baghpat, Bagpat | Nov 11, 2026