पचरुखी: कड़ी सुरक्षा के बीच पचरुखी में शुरू हुआ मतदान, मतदाताओं में दिख रहा उत्साह
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पचरुखी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। मतदान लेकर सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी लगातार बूथ पर भ्रमण कर रहे हैं। प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।