पचरुखी: मोबाइल झपटकर भाग रहे युवक को पुलिस ने लहेजी गांव से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पचरुखी थाना पुलिस ने गुरुवार की देर रात सक्रियता दिखाते हुए मोबाइल झपट कर भाग रहे एक युवक को हसनपुरा थाना क्षेत्र के लहेजी गांव से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि सादिकपुर गांव निवासी अधिवक्ता त्रिभुवन कुमार सिंह गुरुवार की देर रात पचरुखी बाजार में मोबाइल से बात करते हुए जा रहे थे, इसी बीच दो युवकों ने मोबाइल झपट लिया।