पचरुखी: पचरुखी में समाप्त हुआ चुनाव प्रचार का शोर, 25 मई को होगा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा कराया जा रहा चुनाव प्रचार गुरुवार की संध्या समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार समाप्त होते ही प्रशासन मतदान की तैयारी में जुट गया है। बताते चलें कि सिवान जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर 25 मई को मतदान होना है। इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहेगी।