पचरुखी: पपौर में बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना, भगवान बुद्ध के बताए पथ चलने का लिया गया संकल्प
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के पपौर गांव में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पूजा अर्चना की गई। कुशेश्वर नाथ तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में बौद्ध संप्रदाय के लोगों ने हिस्सा लिया और भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। कुशेश्वर नाथ तिवारी ने बताया कि आज ही के दिन भगवान बुद्ध का जन्म, बुद्धत्व की प्राप्ति और निधन हुआ था।