पचरुखी: मारपीट के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए निजामपुर गांव में पुलिस ने की छापेमारी
मारपीट के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सराय थाना पुलिस ने गुरुवार को निजामपुर गांव में छापेमारी किया। हालाकि इस छापेमारी में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को पचरुखी सराय थाना कांड संख्या 184/24 के नामजद आरोपितों की गिरफ्तार हेतु छापेमारी की गई।