कानपुर के परेड रामलीला मैदान में दुकान पर घुसकर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित फखरुद्दीन का आरोप है कि 15 नवंबर को कुछ लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और उनके साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीड़ित ने इमरान हुसैन, निहाल अहमद और निहाल के दो बेटों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत में दुकान में रखी नकदी, मोबाइल और कपड़ों का सामान ले जाने की बात भी कही गई है।
पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत देकर मेडिकल परीक्षण और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
#Kanpur #KanpurNews #ViralVideo #CrimeNews #UPPolice GroundZeroNews UttarPradesh
Mathura, Mathura | Nov 15, 2026