कानपुर के सचेंडी हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार!
कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन अंतर्गत ग्राम कटरा भैंसौर में सगे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोनू की हत्या के आरोपी उसके सगे भाई दिनेश उर्फ मिंचू को पुलिस ने वारदात के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, रुपयों को लेकर भाई से नाराजगी और शराब के नशे में आरोपी ने फावड़े से सोनू के सिर पर वार कर दिया था। वारदात के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गया था।
डीसीपी पश्चिम के निर्देशन में पुलिस टीम ने शनिवार शाम करीब 7:30 बजे हाईवे के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल फावड़े की बरामदगी की कार्रवाई कर रही है।
📍 स्थान: सचेंडी, कानपुर
🎥 रिपोर्ट: रजत शर्मा | Ground Zero News
#Kanpur #Sachendi #KanpurPolice #CrimeNews #Arrested MurderCase UPPolice KanpurNews GroundZeroNews BreakingNews CrimeReport