घाटमपुर डाकघर घोटाले में दो कर्मचारी गिरफ्तार, एजेंट शैलेन्द्र पांडेय की तलाश जारी!
कानपुर के घाटमपुर में डाकघर की जमा धनराशि में कथित गबन के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। संयुक्त बचत खाते से ₹7.13 लाख की धोखाधड़ीपूर्वक अवैध निकासी के मामले में डाक विभाग के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम चौहान और राकेश कुमार मिश्रा के रूप में हुई है।
वहीं, इस पूरे प्रकरण में एजेंट शैलेन्द्र पांडेय और उसकी बेटी अनुष्का पांडेय की भूमिका भी प्रारंभिक जांच में सामने आई थी। पुलिस के अनुसार, ग्राहकों से रकम लेकर डाकघर में जमा नहीं करने और फर्जी पासबुक एवं मुहर के इस्तेमाल की बात सामने आई है।
🔴 अब तक की कार्रवाई:
▪️ दो डाक कर्मचारी गिरफ्तार।
▪️ ₹7.13 लाख की अवैध निकासी का मामला।
▪️ दो कर्मचारियों को विभागीय स्तर पर निलंबित किया गया।
▪️ एजेंट शैलेन्द्र पांडेय की तलाश जारी होने की जानकारी मि